मशहूर लोग समाचार

संजय राउत ने कहा, मुंबई को मिनी पाकिस्तान कहने वाली लड़की ,कंगना माफ़ी मांगे।

kangna

संजय राउत और कंगना रनौत में ट्विटर पर तीखी जंग,भद्दी शक्ल लेती दिख रही है। बात ‘बाप’ और ‘औकात’ देख लेने तक पहुंच गई है। इस जुबानी जंग की शुरुआत कंगना के उस ट्वीट से हुई जिसमें उन्होंने शिवसेना नेता पर मुंबई नहीं लौटने देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई में पीओके जैसा फील होता है। उनके हमलों के जवाब में राउत ने शिवसेना का चिरपरिचित मराठी अस्मिता कार्ड खेला, लेकिन कंगना अब उन्हीं के हथियार का उन्हीं पर इस्तेमाल कर रही है।

ताजा बयान संजय राउत का है। शिवसेना नेता ने रविवार को कहा कि यदि वो लड़की (कंगना रनोट) महाराष्ट्र से माफी मांगती है तो मैं भी माफी मांगने पर विचार कर सकता हूं। उसने मुंबई को मिनी पाकिस्तान कहा है। क्या अहमदाबाद के बारे में वो ऐसा कर सकती है? बता दें, संजय राउत पर आरोप है कि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

संजय राउत ने कहा, मुंबई को मिनी पाकिस्तान कहने वाली लड़की ,कंगना माफ़ी मांगे। दोनों के इस विवाद में अब महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ कांग्रेस भी शामिल हो गई है। पार्टी नेता संजय निरुपम ने ट्वीट कर कहा की कंगना ने जो महाराष्ट्र के लिए कहा वह अमान्य है। ऐसा करके उसने सभी की निंदा की है। परन्तु उन्होंने एक ओर यह भी कहा की संजय जी ने छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लेकर कंगना को हरामखोर कहा ,यह शिवसेना की नीचता है। यह महाराज का अपमान करना है। सरकार में बैठे लोगो को ऐसे अभद्र आचरण की निंदा करनी चाहिए।

फिलहाल गृहराज्य हिमाचल प्रदेश में रह रहीं रनौत ने यह भी ट्वीट किया था कि वह नौ सितंबर को मुंबई लौटेंगी और चुनौती दी कि कोई उन्हें रोककर दिखाए।

About the author

शुचि गुप्ता

शुचि ऑनलाइन पत्रकारिता, प्रबंधन और सामाजिक मीडिया में एक मजबूत अनुभव के साथ एक समाचार मीडिया पेशेवर हैं| उनकी ताकत में ऑनलाइन मीडिया का ज्ञान, संभावित रुझान योग्य विषयों का पता लगाना, समाचार और वेब और मोबाइल के लिए कंटेंट की दक्षता का पता लगाना शामिल है।

Add Comment

Click here to post a comment

राजसमंद खबर

हिंदी में ताज़ा समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर. राजसमंद खबर पर  भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें.