TV समाचार

मास्टरमाइंड’ विकास गुप्ता खराब सेहत उनके घर से बाहर जाने की बनी वजह

विकास गुप्ता

बिग बॉस 14 चैलेंजर की एंट्री के बाद काफी अच्छा चल रहा है। लोग इस सीजन को बेहद पसंद कर रहे हैं। विकास गुप्ता भी उन्हीं चैलेंजर में से एक हैं। बिग बॉस खबरी के मुताबिक विकास अपनी सेहत खराब होने के कारण घर से बेघर हो गए हैं। काफी समय से वो शो में कहते नजर आ रहे थे, कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। इसी वजह से उनको घर से बेघर होना पड़ा। बता दें आखिरी बार विकास गुप्ता, अर्शी खान से हुए झगड़े के बाद घर से बाहर निकाले गए थे। जिसके बाद उन्हें वापस बिग बॉस हाउस में एंट्री मिली।

‘द खबरी’ के मुताबिक, विकास गुप्ता

बिग बॉस से जुड़ी जानकारी देने वाले ट्विटर हैंडल ‘द खबरी’ के मुताबिक, विकास गुप्ता की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें घर से बाहर भेजा गया है। बीते कुछ दिनों से  उनकी  तबीयत खराब लग रही थी। हालांकि अब  घर में वापस आ पाएंगे या नहीं, यह फिलहाल कहा नहीं जा सकता। अगर उन्हें वापस आना भी हुआ तो घर से बाहर जाने और फिर अंदर आने से पहले उनको 14-14 दिन के क्वॉरंटीन में रहना होगा। इसलिए विकास  के घर में वापसी के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

पिछले दिनों राखी सावंत की नाक में जब चोट लगी थी तो उन्हें भी घर से बाहर जाकर डॉक्टर से मिलने की सलाह के साथ-साथ यही क्वॉरंटीन वाली बात बताई गई थी। इसके बाद राखी ने शो में बने रहना ही बेहतर समझा।

यह भी पढ़ें:-‘विरुष्का’ के बाद, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी माता -पिता बनना चाहते है

निजी जिंदगी में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है

उनकी सेहत के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। फैमिली वीक में भी विकास गुप्ता के घर से कोई भी सदस्य नहीं आया, बल्कि टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई विकास गुप्ता से मिलने पहुंचीं। फैमिली वीक के दौरान, रश्मि ने विकास गुप्ता को काफी कुछ समझाया और कुछ चीजों का ध्यान रखने के लिए बोला। इस दौरान रश्मि ने घर के अन्य सदस्यों को भी बातें बोली, कुछ को समझाया तो कुछ पर निशाना साधा।

About the author

शुचि गुप्ता

शुचि ऑनलाइन पत्रकारिता, प्रबंधन और सामाजिक मीडिया में एक मजबूत अनुभव के साथ एक समाचार मीडिया पेशेवर हैं| उनकी ताकत में ऑनलाइन मीडिया का ज्ञान, संभावित रुझान योग्य विषयों का पता लगाना, समाचार और वेब और मोबाइल के लिए कंटेंट की दक्षता का पता लगाना शामिल है।

Add Comment

Click here to post a comment

राजसमंद खबर

हिंदी में ताज़ा समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर. राजसमंद खबर पर  भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें.