Films News

फिल्म ‘बैंड बाजा बारात अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह स्टारर को पूरे हुए 10 साल

बैंड बाजा बारात

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता रणवीर सिंह आज बहुत खुश हैं. जी हां हो भी क्यों न, आज ही के दिन 10 साल पहले उनकी पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ रिलीज हुई थी। आज 10 साल बाद रणवीर अपना करियर ग्राफ देखते हैं तो खुद पर गर्व करते हैं। वाकई रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। उनकी अदाकारी और स्क्रीन पर झलक ने सभी को उनका कायल बना दिया है।

इस खास मौके पर रणवीर सिंह ने अपने इंटरव्यू में कई सारे राज पर से परदा उठाया है। जिसे उनके फैंस जरूर जानना चाहेंगे रणवीर ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में लीड रोल किया है जिनमें लुटेरा, गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, दिल धड़कने दो, पद्मावत, सिम्बा और गली बॉय, जैसी तमाम बिग बजट फिल्में शामिल हैं। इस इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने अपने करियर और पैशन को लेकर कई सारी बातें बताई हैं।

अनुष्का के करियर की दूसरी ब्लॉकबस्टर

अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह स्टारर मनीष शर्मा की फिल्म बैंड बाजा बारात की रिलीज़ को 10 साल पूरे हो चुके हैं और रणवीर सिंह के साथ अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म का जश्न मनाती दिखीं। फिल्म को याद करते हुए अनुष्का शर्मा ने फिल्म का एक बेहद प्यारा और मज़ेदार पोस्टर शेयर किया। गौरतलब है कि ये फिल्म अनुष्का के करियर की दूसरी ब्लॉकबस्टर थी।

बैंड बाजा बारात

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म बैंड बाजा बारात का एक वीडियो शेयर किया है। तो वहीं रणवीर सिंह ने भी अपने बॉलीवुड करियर के 10 साल पूरे होने पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई फोटोज शेयर कीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने दिल्ली के लड़के बिट्टू शर्मा और अनुष्का शर्मा ने श्रुति कक्कड़ की भूमिका निभाई थी। यह दोनों वेडिंग प्लानर थे, जिन्हें प्यार हो जाता है।

यह भी पढ़े :-इन अभिनेत्रीयों ने 2020 में अपनी गर्भावस्था की खबर की घोषणा की

यश राज फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी बंद बाजा बारात को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस मौके पर यशराज ने ऑफिशियल हैंडल से कुछ अनदेखे तो कुछ फेमस सीन्स को शेयर किया गया। इन्हीं सीन्स को अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाला।

About the author

शुचि गुप्ता

शुचि ऑनलाइन पत्रकारिता, प्रबंधन और सामाजिक मीडिया में एक मजबूत अनुभव के साथ एक समाचार मीडिया पेशेवर हैं| उनकी ताकत में ऑनलाइन मीडिया का ज्ञान, संभावित रुझान योग्य विषयों का पता लगाना, समाचार और वेब और मोबाइल के लिए कंटेंट की दक्षता का पता लगाना शामिल है।

2 Comments

Click here to post a comment