मशहूर लोग समाचार

प्रियंका चोपड़ा ,देसी गर्ल’ की स्टाइल ने बाफ्टा अवॉर्ड्स नाइट में जीता दिल

प्रियंका चोपड़ा

बीते दिनों ही 74वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म और टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) के अवॉर्ड्स सेरेमेनी का आयोजन किया गया था। इस अवॉर्ड शो के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया। रेड कारपेट पर कपल की बॉन्डिंग इतनी खूबसूरत थी कि हर कोई उन्हें मुड़-मुड़कर देख रहा था। आप भी देखें ‘देसी गर्ल’ और निक जोनस की लेटेस्ट तस्वीरें…

प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की इस वक्त खूब चर्चा है, जिसमें वह फ्रंट ओपन टॉप में नजर आ रही हैं। प्रियंका बाफ्टा अवॉर्ड्स नाइट में प्रजेंटर के तौर पर वहां मौजूद थीं। प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके की ढेरों तस्वीरें शेयर की हैं,इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने दो अलग-अलग ड्रेसेस में फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका के ये दोनों ही लुक्स उनके फैंस के दिलों को जीत रहे हैं। जिसपर लोग भरकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

 प्रियंका चोपड़ा

निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर आम फैन्स ही नहीं अमेरिकन ऐक्टर ने भी तारीफ करते हुए मजेदार कॉमेंट किया है। प्रियंका और निक जोनस की इन तस्वीरों को देख अमेरिकन ऐक्टर जोनैथन टकर ने लिखा- कोई प्लीज लंदन फायर ब्रिगेड को बुलाओ।

 प्रियंका चोपड़ा

दूसरी ड्रेस की बात करें तो इसमें प्रियंका का हुस्न किसी महारानी की तरह नजर आ रहा है। उनका ब्लैक गाउन और उसपर मल्टीकलर बटरफ्लाई काफी अट्रेक्टिव दिख रही है।

यह भी पढ़ें:-फिल्मफेयर अवॉर्ड 2021 नोरा फतेही ने अपने डांस से लोगों का दीवाना बनाया

प्रियंका और निक की इस जोड़ी पर लोगों ने जमकर हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। कई फैन्स ने दोनों को परफेक्ट कपल लिखा है तो किसी ने पूछा है- कितना डेट करोगे? कई लोगों ने इस जोड़ी को सबसे हॉट बताया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका का लुक सामने आते ही वह सुर्खियां बंटोरने लगा। लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका के इस फैशन को अब तक का सबसे बेकार फैशन बताया। वहीं एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि “इसे भी उतार दो शर्म तो बिल्कुल भी नहीं आ रही है। यह भारती संस्कृति नहीं है।” वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि “कुछ पहनना भूल गई लगता है।”

About the author

शुचि गुप्ता

शुचि ऑनलाइन पत्रकारिता, प्रबंधन और सामाजिक मीडिया में एक मजबूत अनुभव के साथ एक समाचार मीडिया पेशेवर हैं| उनकी ताकत में ऑनलाइन मीडिया का ज्ञान, संभावित रुझान योग्य विषयों का पता लगाना, समाचार और वेब और मोबाइल के लिए कंटेंट की दक्षता का पता लगाना शामिल है।

Add Comment

Click here to post a comment