Celebrity News

रेमो डिसूजा कोरियोग्राफर को पड़ा दिल का दौरा , मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया

कोरियोग्राफर

मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है।उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उनकी पत्नी लिजेल उनके साथ हैं। रेमो को आईसीयू से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

सफल कोरियोग्राफर

रेमो डिसूजा एक भारतीय कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। वह हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी और फिल्म ‘फालतू’ और ‘एबीसीडी’ के के लिए जाने जाते हैं। बता दें, रेमो डिसूजा ने कई हिट फिल्मों के गानों की कोरियोग्राफी की है।

इसके बाद वह डांस इंडिया डांस के जज भी रहे थे। एक सफल कोरियोग्राफर बनने के बाद उन्होंने निर्देशन की दुनिया में भी हाथ आजमाया और फिल्म फालतू का निर्देशन किया। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने डांस बेस्ड फिल्म एबीसीडी का निर्देशन किया। फिल्म काफी चली जिसके बाद उन्होंने 2015 में एबीसीडी 2 का निर्देंशन किया। इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा मुख्य किरदार में थे। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

इसे भी पढ़ें:-इंडियाज़ बेस्ट डांसर 13 सितंबर 2020 एपिसोड में मलाइका की जगह अब नोहरा फतहि ने संभाली कमान

कोरियोग्राफी और फिल्म निर्देशन के अलावा रेमो डिसूजा सफल जज भी है। डांस इंडिया डांस के अलावा वह कलर्स के शो झलक दिखलाजा और स्टार प्लस के डांस प्लस के भी जज रह चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/CIpbVsuJLq0/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

अटैक से कुछ घंटे पहले ही रेमो ने अपने म्यूजिक वीडियो ‘दिल ना तोडूंगा’ का पोस्टर शेयर किया था, जिसमें सिद्दार्थ गुप्ता और करिश्मा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा था। संगीत वीडियो 13 दिसंबर, 2020 को रिलीज़ किया जाएगा। अपडेट को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा “कुछ दिल एक-दूसरे को खामोशी में समझते हैं, जबकि कुछ दिल एक-दूसरे को खामोशी में तोड़ते हैं। लेकिन कभी-कभी सभी प्यार आपको करते हैं, वादा है कि #dilnatnunga। #dilnatodunga का टीज़र अभी आउट ।

यह भी पढ़ें:-फिल्म ‘बैंड बाजा बारात अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह स्टारर को पूरे हुए 10 साल

रेमो डिसूजा का जन्म 2 अप्रैल 1972 को कर्नाटक के बेंगलौर में हुआ था। उनका असली नाम रमेश यादव है। उनके पिता का नाम गोपी नायक है। रेमो डिसूजा ने अपनी पढ़ाई गुजरात के जामनगर से की। वह स्कूली दिनों में बेहद अच्छे एथलीट भी थे। उन्होंने इस दौरान कई बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। उन्होंने लिजेल से शादी की है जो की एक कॉस्ट्यूम डिजायनर हैं। उनके दो बेटे भी हैं ध्रुव और गबिरिल।

About the author

शुचि गुप्ता

शुचि ऑनलाइन पत्रकारिता, प्रबंधन और सामाजिक मीडिया में एक मजबूत अनुभव के साथ एक समाचार मीडिया पेशेवर हैं| उनकी ताकत में ऑनलाइन मीडिया का ज्ञान, संभावित रुझान योग्य विषयों का पता लगाना, समाचार और वेब और मोबाइल के लिए कंटेंट की दक्षता का पता लगाना शामिल है।

Add Comment

Click here to post a comment